
पंजाब सीएम मान के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, जनता को संबोधित करते हुए खुद की निजी घोषणा
सीएम मान ने 75वें गणतंत्र दिवस पर लोगों को दी खुशखबरी
चंडीगढ़, 26 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द ही पिता बनने जा रहे हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद लोगों के साथ सांझा की है। गणतंत्र दिवस पर भगवंत मान ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मैं एक निजी घोषणा करना चाहता हूं। मेरे घर भी खुशी आने वाली है, मार्च के महीने। मेरे पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर 7वें महीने की प्रेग्नेंट हैं।
मान ने कहा कि तंदरुस्ती कुदरत की सबसे बड़ी नियामत है। बसी यही दुआं करेंगे। आप भी यही दुआ करना। लडक़ा- लडक़ी के चक्कर में कहां पड़ गए यार। सीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो भी मुझे सुन रहे हैं मैं उनसे अपील करता हूं की लडक़ा-लडक़ी में फर्क न करें। क्या पता किस भेष में नारायण मिल जाए। तो इसलिए नारी शक्ति का पंजाब सरकार जो संकल्प में हो वो बहुत लंबे स्तर तक चलेगा।
सीएम ने कही ये बातें
बता दें गणतंत्र दिवस पर पंजाब के सीएम भगवंत मान लुधियाना की पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (क्क्र) के मैदान में पहुंचे। यहां उन्होंने गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस दौरान सीएम ने परेड से सलामी ली। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि रिपब्लिक-डे पंजाब के कारण आया। लड़ाईयां लड़ी व शहादतें दीं, फिर जाकर रिपब्लिक-डे आया। इसलिए हम रिपब्लिक-डे खास तौर पर मनाते हैं। उन्होंने पंजाब के लिए 26 जनवरी और 15 अगस्त खास है। क्योंकि हम अपना इस पर हक जमाते है। दुख की बात है कि 26 जनवरी और 15 अगस्त की परेड से पंजाब की झांकी को निकाल दिया जाता है, यह सुंदर झांकियां आज आपके सामने है।























