
पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
चंडीगढ़, 26 जनवरी (विश्ववार्ता) भारत आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है इस मौके पर दिल्ली के कर्तव्यपथ पर खास कार्यक्रम होगा जो करीब 90 मिनट का है। इस बार ये समारोह कई मायनों में खास माना जा रहा है परेड की शुरुआत मिलिट्री बैंड की बजाय शंख नगाड़े की ध्वनि से होगी. परेड महिला केंद्रित होगी, जिसकी शुरुआत 100 महिला कलाकार भारतीय वाद्ययंत्रोंं के साथ करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित लोगों को बधाई दी और कहा कि भारत उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा कि ‘हम उम्मीद करते हैं कि वह आगे भी लोगों को अपने काम से प्रेरित करते रहेंगे।’
दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त दीपेंद्र पाठक ने बताया कि ‘कार्यक्रम की जगह यानी कर्तव्य पथ को सुरक्षा के लिहाज से जोन में बांटा गया है। कई वीआईपी और आम जनता की सुविधा का ध्यान रखा गया है और सुरक्षा में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। खुफिया एजेंसी, दिल्ली पुलिस केंद्रीय एजेंसियों को कई तरह की सूचनाएं मिली हैं और इन सभी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हमारी जनता से अपील है कि वह पुलिस के निर्देशों का पालन करें और जितना हो सकें सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें।’
देश के अपने समस्त परिवारजनों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय हिंद!
Best wishes on special occasion of the 75th Republic Day. Jai Hind!
— Narendra Modi (@narendramodi) January 26, 2024























