
पंजाब व आसपास के राज्ज्यो मे भीषण ठंड से नही मिल रही राहत
आज मौसम विभाग इतने दिनो का जारी किया रेड अलर्ट
चंडीगढ, 26 जनवरी: (विश्ववार्ता) पंजाब व पूरा उत्तर भारत इस समय भीषण ठंड की चपेट मे है और आगे के दिनो मे भी अभी लोगों को भीषण ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। आने वाले चार दिन कोल्ड डे और शीतलहर का प्रकोप रहेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को रेड, शनिवार को ऑरेज और रविवार व सोमवार को यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई स्थानों पर घना कोहरा छाने का भी अनुमान है।
पंजाब में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है और गुरुवार को 3.4 डिग्री के तापमान के साथ नवांशहर (एसबीएस नगर) सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, शनिवार के लिए ऑरेंज और रविवार व सोमवार के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत पंजाब में कई जगहों पर बेहद घना कोहरा पड़ेगा। इसके साथ कोल्ड डे रहेगा और शीतलहर भी चलेंगी। गुरुवार को पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, यह सामान्य के नजदीक बना रहा।
एसबीएस नगर के अलावा अमृतसर का पारा 5.5 डिग्री, लुधियाना का भी 5.5 डिग्री, पटियाला का 5.0 डिग्री (सामान्य से 1.4 डिग्री नीचे), पठानकोट का 6.0, बठिंडा का 5.0 डिग्री (सामान्य से 0.6 डिग्री नीचे), फरीदकोट का 5.0, गुरदासपुर का 4.0 डिग्री दर्ज किया गया।
पंजाब के अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य से 4.7 डिग्री नीचे बना हुआ है। सबसे अधिक 17 डिग्री तापमान समराला में दर्ज किया गया। अमृतसर का पारा 10.2 डिग्री (सामान्य से 7.6 डिग्री नीचे), लुधियाना का 15.2 (सामान्य से 3.2 डिग्री नीचे), पटियाला का 15.2 डिग्री (सामान्य से 3.2 डिग्री नीचे), फरीदकोट का 13.5, गुरदासपुर का 8.4, एसबीएस का 13.3 डिग्री दर्ज किया गया।





















