कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को मिली बड़ी राहत
संगरूर कोर्ट ने मंत्री अमन अरोड़ा की सजा पर लगाई रोक
चंडीगढ, 25 जनवरी: (विश्ववार्ता) पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को संगरूर जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा व उनके जीजा राजिदंर दीपा के बीच चल रहे घरेलू झगड़े के मामले में 2 वर्ष की सुनाई गई सजा पर डाली गई अपील पर अमन अरोड़ा को संगरूर कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने अरोड़ा को 31 जनवरी तक दोषसिद्धि (कनविक्शन) स्टे दी है।
अदालत ने उन्हें 15 साल पुराने पारिवारिक मामले में हुई दो साल की सजा पर रोक लगा दी है। ऐसे में साफ हो गया है कि अब अमन अरोड़ा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर अमृतसर में तिरंगा फहरा पाएंगे।
बता दें कि 21 दिसंबर सुनाम कोर्ट ने अमन अरोड़ा को 2 वर्ष की सजा सुनाई गई थी। जिसकी अपील उन्होंने संगरूर कोर्ट में की थी। विगत ही हाईकोर्ट के वकीलों ने मामले पर सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक बहस की। जिसका फैसला माननीय जज ने रिजर्व रख लिया था। अब अमन अरोड़ा को 31 जनवरी तक स्टे दे दी है। इस अवसर पर बातचीत करते हुए अमन अरोड़ा के वकील योगेश गुप्ता ने कहा कि कोर्ट ने अमन अरोड़ा को 31 जनवरी तक स्टे दी है। पूरे मामले का फैसला 31 जनवरी के बाद ही सुनाया जाएगा। वहीं, हाईकोर्ट से भी अमन अरोड़ा को राहत मिली। हाईकोर्ट ने कैबिनेट मंत्री के खिलाफ दाखिल जनहित याचिका का हाईकोर्ट ने निपटारा किया।
























