
भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल जारी
इंग्लैंड की 150 से पहले आधी से ज्यादा टीम लौटी पेवेलियन
चंडीगढ़, 25 जनवरी (विश्ववार्ता) भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट हैदराबाद में खेला जा रहा है। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। दोनों ही टीमें 3-3 स्पिनर्स के साथ खेलने उतरीं।वहीं, भारतीय टीम तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाज की रणनीति से मैदान पर उतरी है। कुलदीप नहीं खेल रहे। अक्षर, अश्विन और जडेजा तीन स्पिनर होंगे। वहीं, बुमराह और सिराज दो तेज गेंदबाज खेल रहे है। इंग्लैंड ने 51 ओवर मे 7 विकेट के नुकसान पर 164 रन बना लिये है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही थी। जैक क्राउली और बेन डकेट ने पहले विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। एक वक्त 12वें ओवर में स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 55 रन था, इसके बाद 16वें ओवर में टीम ने तीन रन बनाने में तीन विकेट गंवा दिए। इंग्लैंड का स्कोर 58 रन पर तीन विकेट हो गया।
डकेट 35 रन और ओली पोप एक रन बनाकर आउट हुए। वहीं, क्राउली 20 रन बना सके। डकेट और क्राउली को अश्विन ने पवेलियन भेजा। वहीं, पोप को जडेजा ने आउट किया। फिलहाल जो रूट 18 रन और जॉनी बेयरस्टो 32 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 48 रन की साझेदारी हो चुकी है।























