
पंजाब, हरियाणा सहित 16 राज्य भीषण ठंड से कांपे, जीवन हुआ अस्त व्यस्त
करीब 277 उड़ानें हुई प्रभावित, ट्रेनो का रूका पहिया
चंडीगढ, 25 जनवरी: (विश्ववार्ता) पंजाब, हरियाण सहित पूरा उत्तर भारत इस मसय कड़ाके की ठंड से कांप रहा है सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन लगातार बनी हुई है। जिस कारण जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर के चार राज्यों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विज्ञान केंद्र ने एनसीआर में 26 जनवरी तक मध्यम स्तर का, जबकि पंजाब, हरियाणा और उत्तर भारत में अगले पांच दिन घना से बहुत घना कोहरा रहने का अनुमान जताया है।
घने कोहरे और खराब मौसम के कारण बुधवार को दिल्ली हवाईअड्डे से संचालित होने वाली 277 अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें प्रभावित हुईं, जबकि 15 उड़ानों को रद्द करना पड़ा। वहीं, राजधानी एक्सप्रेस सहित लंबी दूरी की 75 ट्रेनें पांच घंटे तक की देरी से चलीं। शीतलहर के कारण हरियाणा में पहली से पांचवीं कक्षा तक की छुट्टियां 27 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों में फिलहाल उतनी ठंड नहीं पड़ रह जितनी उत्तर भारत के राज्य में देखने को मिल रही है। हालांकि, यहां बारिश का अलर्ट जरूर जारी किया गया है। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बारिश की संभावना जताई गई है।





















