
लोकसभा चुनाव को लेकर आप का बडा ऐलान
पंजाब की सभी 13 सीटों पर अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी
चंडीगढ, 24 जनवरी (विश्ववार्ता) ़ जानकार सूत्रो के हवाले से खबर सामने आ रही है कि पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक में आज सीएम भगवंत मान ने लोकसभा चुनावो को लेकर ऐलान किया है कि पंजाब की सभी 13 सीटों पर आप अकेले लोक सभा चुनाव लड़ेगी। पता चला है कि आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने आज लोकसभा चुनाव को लेकर पंजाब के मंत्रियों की बैठक बुलाई थी। जिसमें लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। इसके लिए अंदरूनी तौर पर आप पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है। 13 लोकसभा सीटों पर 40 नामों की लिस्ट भी तैयार कर ली गई है। किसी सीट पर 2 तो किसी पर 4 विकल्प भी रखे गए हैं।
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के एक मंच पर आ जाने के बाद बनाए गए इंडिया गठबंधन के बाद पंजाब में जहां सत्ताधारी दल और कांग्रेस में रार शुरू हो गई थी वहीं पर भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल ने भी दोनों दलों के ऊपर तंज कसने शुरू कर दिए थे।
कांग्रेस के अपने ही नेताओं ने गठबंधन पर सवाल उठाते हुए कहना शुरू कर दिया था कि पंजाब में यह समझौता कतई लागू नहीं होगा और पंजाब में कांग्रेस आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर कभी चुनाव मैदान में नहीं उतरेगी। हालांकि इंडियाा गठबंधन होने के बाद सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी के नेता चुप्पी साधे हुए थे।























