
पंजाब मे फिर विदेश से आई दुखदाई खबर, परिवार मे मची चीख पुकार
चंडीगढ, 24 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब हर दिन विदेशो से दुखदाई खबर से मां का कलेजा बाहर निकल आता हेै अब फिर विदेश से दुखदाई खबर ने परिवार मे चीख पुकार मचा दी है। मृतक युवक बेहतर भविष्य के लिए 3 साल पहले अमेरिका गया था। मृतक की पहचान गुरविंदर सिंह (31) के रूप में हुई है। वह अपनी विधवा मां का इकलौता बेटा था और उसके पिता की एक साल पहले मौत हो गई थी। मृतक अपने परिवार में विधवा मां, बहन, पत्नी और 2 बेटियां छोड़ गया है। मृतक का पिता पंजाब रोडवेज में ड्राइवर के पद से सेवानिवृत्त थे और उन्होंने अपने बेटे गुरविंदर को बेहतर भविष्य के लिए कर्ज लेकर अमेरिका भेजा था। इसके बाद उनके पिता की मृत्यु हो गई। ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने बताया कि गुरविंदर बहुत ही अच्छे स्वभाव का था और उसने अपने परिवार के बारे में बहुत कुछ सोच रखा था , जो शायद भगवान को मंजूर नहीं था।























