
खालिस्तानी आतंकी व सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत पन्नू का फिर धमकी भरा वीडियो आया सामने
चंडीगढ, 23 जनवरी (विश्ववार्ता) खालिस्तानी आतंकी व सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर मंदिरों पर हमले की धमकी दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार आतंकी पन्नू के नए जारी हुए वीडियो में उसने आज रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हिंदू मंदिरों पर हमलों की धमकी दे दी है। उसने अमृतसर के दुग्र्याना मंदिर और 26 जनवरी के बाद भारत में रेफ्रेंडम के नाम पर लोगों को गुमराह कर हरिद्वार व ग्वालियर को निशाना बनाने की धमकी दी है।
आतंकी पन्नू ने वीडियो में धमकी देते हुए कहा कि सिख राज में सिखों ने किसी भी धार्मिक स्थान को नुकसान नहीं पहुंचाया है लेकिन भारत सरकार ने कई सिख ऐतिहासिक गुरुद्वारे गिराए हैं। पन्नू ने कहा कि भारत सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर बना कर दिया है, क्योंकि अयोध्या राम की जन्मभूमि है। अमृतसर नगरी भी गुरु रामदास जी की है वहां पर दुग्र्याना मंदिर नहीं होना चाहिए। दुग्र्याना मंदिर की कमेटी को धमकी देते हुए उसने कहा कि कपाट बंद करके चाबियां अरदास करके श्री दरबार साहिब में दे दी जाएं।























