
ठंड के सीतम को देखते हुए इस जिलाधिकारी ने फिर बढाई गई छुट्टियां
चंडीगढ, 23 जनवरी (विश्ववार्ता) जनवरी लगभग पूरा बीत चुका है लेकिन ठंड कम होने का नाम ले रही है उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। इसी बीच उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। कड़ाके की सर्दी की वजह से आगरा के जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने एक बार फिर आठवीं तक के विद्यालयों की छुट्टियां 24 जनवरी तक बढ़ा दीं हैं। यह आदेश सभी बोर्ड के विद्यालयों पर लागू होगा। अब सभी स्कूल 25 जनवरी को खुलेंगे।
मौसम का मिजाज जनवरी की शुरुआत से ही बिगडऩे लगा था। अधिकतम तापमान न्यूनतम स्तर पर पहुंच जाता है। रविवार रात को एक बार फिर न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री रहा। रात से ही घना कोहरा शुरू हो गया था। सुबह भी घने कोहरे की चादर में शहर लिपटा नजर आया। दिन में सूरज नहीं निकला और पूरे दिन लोग धूप के लिए तरसते रहे। मौसम के तेवर देखते हुए अभिभावक भी छुट्टी की आस लगाए थे। शाम 4 बजे के करीब जैसे ही जिलाधिकारी ने स्कूलों का अवकाश दो दिन बढ़ाने का आदेश जारी किया तो वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
इसके बाद स्कूलों की ओर से भी 24 जनवरी तक के अवकाश के लिए संदेश व्हाट्सएप ग्रुपों पर प्रसारित हुए, जिससे अभिभावकों ने राहत की सांस ली। कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल खोलने के लिए जिलाधिकारी ने सुबह 10:30 से 3:30 बजे तक का समय निर्धारित किया है।





















