
जालंधर शहर के टांडा फाटक के पास ऑटों चालक ऑटो में ही मिला मृत
चंडीगढ, 22 जनवरी (विश्ववार्ता) जालंधर शहर के टांडा फाटक के पास देर एक ऑटों चालक ऑटो में ही मृत मिला। लोगों को जब इसका पता चला तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। लोगों करा कहना है कि जिस CNG ऑटो में लाश मिली उसके पास ही एक सिरिंज भी पड़ी हुई थी। आशंका जताई जा रही है।
मौके से सिरिंज मिलने के बारे में पूछे जाने पर पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि अभी जांच कर रहे हैं। मौक कैसे हुई है यह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डैड बॉडी ऑटो में औंधे मुंह पड़ी हुई थी। पुलिस को तलाशी के दौरान ऑटो के डैश बोर्ड से जहां सिरिंज मिली वहीं पर लोगों ने बताया कि ऑटो चालक की बाजू पर टीके के निशान भी थे जिस पर खून जमा था। पुलिस ने ऑटो से मिली सिरिंज अपने कब्जे में ले ली है। जबकि डैड बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।





















