
500 वर्ष का इंतजार हुआ खत्म, प्रभु श्रीराम गर्भगृह में हुए विराजमान
चंडीगढ, 22 जनवरी (विश्ववार्ता) राम मंदिर में होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा के भव्य समारोह के लिए आज अयोध्या नगरी दुल्हन की तरह तैयार है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बहुप्रतीक्षित समारोह के धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। इस समारोह के अगले ही दिन यह मंदिर आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह दोपहर 12.20 बजे शुरू हुआ और दोपहर 1 बजे तक पूरा हुआ।
प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा की जा अनुष्ठान की शुरुआत 16 जनवरी को सरयू तट से हुई थी। समारोह के अनुष्ठान की सभी प्रक्रियाओं का समन्वय, समर्थन और मार्गदर्शन करने वाले 121 आचार्य होंगे। वाराणसी के गणोशवर शास्त्री द्रविड़ सभी प्रक्रियाओं की निगरानी, समन्वय और दिशा-निर्देशन करेंगे तथा काशी के लक्ष्मीकांत दीक्षित मुख्य आचार्य होंगे। श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य राममंदिर में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में काशी के डोम राजा समेत विभिन्न वर्गों से 15 यजमान सपत्नीक शामिल हाेंगे। अनुष्ठान में आज के पूजन की शुरुआत श्री गणपति वंदना से होगी जिसके बाद कलश पूजन, सप्त घृत मात्रिका पूजन, 64 योगिनी पूजन,भूमि पूजन,नवग्रह पूजन,क्षेत्रपाल पूजन,ब्रहृमा विष्णु महेश, चारो द्वार पूजन के बाद प्रधानमंत्री श्री मोदी प्रतिमा के आंखो से पीली पट्टिका हटा कर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को संपन्न कराएंगे।
इस शुभ अवसर का साक्षी बनने के लिए साधु संत, धर्माचार्य, बुद्धिजीवी, उद्योग, खेल और फिल्म जगत की तमाम प्रतिष्ठित हस्तियां कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुकी हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आमंत्रित मेहमानों को प्रवेश क्यूआर कोड स्कैन कर दिया जा रहा है। समूची अयोध्या में पुराणों में वर्णित त्रेता युग सी अनुभूति हो रही है। विभिन्न वाद्य यंत्रो से नवनिर्मित मंदिर परिसर में मंगल ध्वनि ने वातावरण को भक्ति रस का प्रवाह होने लगी है।
प्राण-प्रतिष्ठा के लिए राम मंदिर के परिसर सहित पूरी अयोध्या को फूलों से सजा दिया गया है। जन्मभूमि स्थान में अलग-अलग तरह के देशी और विदेशी फूलों से सजावट की गई है. वहीं जन्मभूमि पथ, राम पथ, धर्म पथ और लता चौक पर भी सुंदर फूलों की सजावट की गई है. अलग-अलग तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मंच बनाए गए हैं. लता चौक पर लगी वीणा को भी लाइटिंग और फूलों से सजाया गया है। समूची अयोध्या नगरी में म्यूरल पेंटिंग और वॉल पेंटिंग के माध्यम से भगवान श्रीराम की जीवनी से जुड़े अलग-अलग अध्यायों का चित्रण किया गया है।























