
पीएम मोदी की मौजूदगी में प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान सम्पन्न
चंडीगढ, 22 जनवरी (विश्ववार्ता) श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को दोपहर में मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे और अनुष्ठान शुरू किए। नवनिर्मित राम मंदिर के मुख्य द्वार से अंदर तक मोदी पैदल चलकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे और गर्भगृह में प्रवेश किया।
गर्भगृह में मोदी ने पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच अनुष्ठान कार्यक्रम सम्मपन्न हो गया है। । एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मध्यान्ह में साढ़े बारह बजे (12-29) बजे रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा किया गया । अद्भुत योग में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 84 सेकेंड में पूरा किया गया।























