
पंजाब-हरियाणा में धुंध और कोल्ड वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी
पंजाब के 18 जिलों में मौसम रहेगा ज्यादा खराब
चंडीगढ, 21 जनवरी (विश्ववार्ता) हरियाणा-पंजाब दोनों राज्यों में धूप न निकलने की वजह से ठिठुरन बढ़ती जा रही है। तापमान में लगातार कमी आ रही है. मौसम विभाग ने दोनों राज्यों में धुंध और कोल्ड वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही चंडीगढ़ में धुंध का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो पंजाब-हरियाणा में 22 जनवरी के बाद कुछ राहत मिलने की संभावना है। सोमवार से धुंध का असर थोड़ा कम होने वाला है. धूप खिलेगी तो तापमान में भी थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
पंजाब के 18 जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मानसा, संगरूर, तरनतारन, कपूरथला, मुक्तसर, मोगा, गुरदासपुर, अमृतसर, लुधियाना, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, जालंधर, फिरोजपुर, मलेरकोटला, फरीदकोट बठिंडा और फाजिल्का के लिए धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
चंडीगढ़ में धुंध का येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने चंडीगढ़ में धुंध का येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह के समय घनी धुंध छाई रहने वाली है. वहीं दोपहर में धूप खिलने का अनुमान है। आज चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।























