
अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम ने किया विजयी आगाज
भारत की नजर खिताब बचाने पर
चंडीगढ, 21 जनवरी (विश्ववार्ता) भारतीय टीम ने अंडर-19 विश्व कप 2024 में विजयी आगाज किया है। अपने पहले मैच में बांग्लादेश को भारत ने 84 रन से हराया है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट खोकर 251 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 45.5 ओवर में 167 रन पर सिमट गई। भारत पिछली बार 2022 में चैंपियन बना था। उसकी नजर खिताब बचाने पर है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और भारत ने सात विकेट खोकर 251 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम की टीम 45.5 ओवर में 167 रन पर सिमट गई।
भारत के लिए सबसे ज्यादा 76 रन आदर्श सिंह ने बनाए। कप्तान उदय सहारन ने 64 रन का योगदान दिया। सचिन धास ने 26 और प्रियांशू-अविनीश ने 23-23 रन का योगदान दिया। बांग्लादेश के लिए मारुफ मृदा ने पांच विकेट झटके। मोहम्मद रिजवान और रहमान रेड्डी को एक-एक विकेट मिला।
बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 54 रन मोहम्मद सिहाब जेम्स ने बनाए। वहीं, अरिफुल इस्लाम ने 41 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा सिर्फ तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू पाए। शेख पेवेज जिबॉन 15 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, एशिकुर रहमान सिबली और जिशान आलम ने 14-14 रन का योगदान दिया। भारत के लिए सौम्य पांडे ने चार विकेट झटके। मुशीर खान ने दो विकेट लिए। राज लिंबानी, अर्शिन कुलकर्णी और प्रियांशू मोलिया को एक-एक विकेट मिला।





















