
लुधियाना देहात पुलिस ने खनन विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई
चंडीगढ, 17 जनवरी (विश्ववार्ता)अवैध पर अंकुश लगाने के लिए सरकार सख्त हो गई है। खनन विभाग की शिकायत पर लुधियाना देहात पुलिस के अधिकारियों ने पुलिस थाना सिधवां बेट के प्रभारी दलजीत सिंह को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। खनन विभाग ने अपनी शिकायत में आरोप लगाए थे कि थाना सिधवां बेट प्रभारी इंस्पेक्टर दलजीत सिंह ने अवैध खनन में पकड़े गए ट्रक को छोड़ दिया था।
खनन विभाग से शिकायत मिलने के बाद पुलिस के अधिकारियों ने सारे मामले की छानबीन की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में खनन विभाग की शिकायत में जो आरोप लगाए थे उसके सारे तथ्य सही पाए गए। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी दलजीत सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।
इसकी जानकारी मिलने के बाद खनन विभाग के अधिकारियों ने अपनी शिकायत लुधियाना देहात पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी थी। इसकी जांच करने के बाद खनन विभाग के अधिकारियों द्वारा दी गई शिकायत को सही पाया गया। इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए लुधियाना देहात पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा थाना सिंधवां बेट प्रभारी इंस्पेक्टर दलजीत सिंह को सस्पेंड कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस विभाग ने एसएचओ के खिलाफ अब तक आई सभी शिकायतों की जांच के अलावा कई पुरानी फाइलें भी खोल दी हैं।























