
चंडीगढ़ में मेयर चुनाव को लेकर मचा घमासान
पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने देर रात याचिका पर हुई सुनवाई, पढिये क्या है पूरा मामला
बंटी के घर के बाहर कांग्रेसी और पुलिस का पहरा
चंडीगढ, 17 जनवरी (विश्ववार्ता)चंडीगढ़ में मेयर चुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ है। चंडीगढ़ में मेयर चुनाव 18 जनवरी को होने हैं। ऐसे में सियासी पारा भी चढ़ गया है कांग्रेस का भाजपा के साथ मिलकर पार्षद जसवीर सिंह बंटी को हाउस अरेस्ट करने का आरोप है। इसके खिलाफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लक्की ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है। इसमें उन्होंने बंटी को चंडीगढ़ पुलिस की कैद से छुड़ाने की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात अदालत में इस पर सुनवाई की गई है और आज शाम 5:00 बजे तक चंडीगढ़ पुलिस से जवाब मांगा गया है। आज अदालत में छुट्टी होने के बाद भी जस्टिस आलोक जैन 5:00 बजे इस मामले की सुनवाई करेंगे।
भाजपा वर्करों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने पार्षदों को किडनैप किया है। उन पर पंजाब पुलिस का पहरा लगाया गया है। पंजाब पुलिस के जरिए वह उन्हें डराने धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बाहर जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद कांग्रेसी समर्थक भी वहां पहुंच गए। जिसके बाद दोनों आपस में भिड़ गए और उनके बीच लात-घूंसे चले। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अलग कर वहां से खदेड़ा और पुलिस सिक्योरिटी में बंटी को घर छोड़ा गया।
पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट ने मंगलवार दिए रात एक याचिका पर सुनवाई करते हुए चंडीगढ़ के सरकारी वकील को आदेश दिया है कि वह कांग्रेस पार्षद की अवैध हिरासत के मामले की जांच कर बुधवार शाम पांच बजे तक हाई कोर्ट में रिपोर्ट सौंपे। याचिका में लगाया गया है आरोप की जसबीर सिंह को पुलिस ने होटल में अवैध बंधक बना रखा हुआ है, उसे बाहर नही आने दिया जा रहा है। देर रात जस्टिस आलोक जैन ने इस याचिका पर सुनवाई कर चंडीगढ़ प्रशासन को नोटिस जारी किया है और चंडीगढ़ के पब्लिक प्रॉसिक्यूटर को आदेश दिए हैं वो मामले की जांच कर बुधवार शाम 5 बजे तक रिपोर्ट दे और अगर आरोप सही पाए गए तो तय कानून के तहत कारवाई करें।























