
पंजाब सीएम मान ने नेशनल और एशियाई खेलों के 168 विजेता खिलाडिय़ों को बांटी 33.83 करोड़ रुपए की राशि
पंजाब के खिलाड़ी किसी से कम नहीं- सीएम मान, कहा मैंने 12वीं फेल फि़ल्म देखी
चंडीगढ, 16 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब जब से आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता मे आई है तब से लगातार एक के बाद नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 33.83 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि बांटी। एशियाई खेलों के 32 विजेता खिलाडिय़ों को मिलेगी 29.25 करोड़ की पुरस्कार राशि। राष्ट्रीय खेलों के 136 विजेताओं को 4.58 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। पंजाब के खिलाडिय़ों के लिए आज बड़ा दिन है।
मुझे जो आपने जिम्मेदारी दी वह बहुत बड़ी है निभाने की हर संभव कोशिश कर रहे है। विरोधी हर रोज सुबह उठ मुझे गालियां देते है। पहले मैं उनके लिये ठीक था क्योंकि कलाकार था आज उनकी कुर्सियां छीन ली आज मैं बुरा हो गया। सीएम मान ने कहा कि मैंने पंजाब में खुशियों के समागमों का सुपना लिया था भगवान ने हमारी ड्यूटी लगाई और अब हर हफ्ते खुशियों वाले समागम हो रहे है।
20 मैडल पंजाब के हिस्से आये। मैं सभी खेलों का फैन हूं एशियाड खेलों के मैच मैं टीवी पर लाइव देखता था। पंजाबियों को नंबर 1 पोजिशन से कम कुछ बर्दाश्त नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा मैंने कल 12वीं फेल फि़ल्म देखी। जितने के बाद तो खिलाड़ी को हर कोई इनाम दे देगा लेकिन खिलाडिय़ों को जितने के काबिल तो बनाओ।
हम नहीं चाहते कि खिलाड़ी पैसों की कमी के चलते अपने खेल को छोड़े। सीएम ने कहा कि हम खिलाडिय़ों के ग्राउंड खराब नही करेंगे। 26 जनवरी की परेड में घुड़सवारी भी होती है जिससे ग्राउंड खराब हो जाते हैं। दइसी वजह से हमने फैसला लिया कि सिंथेटिक ट्रैक वाले ग्राउंड में काय्र्रकम नहीं होगा। मुझे 17 साल की उम्र में पंजाब ने भगवंत मान बना दिया था।
दिसंबर में हर साल 2200 पुलिस कर्मियों की भर्ती होगा। 2200 पोस्टों के लिये हमारे पास 6 लाख से ज्यादा एप्लिकेशन आ चुकी है। इससे करीब 10 लाख युवा ग्राउंड में भर्ती की तैयारी में है । जिसके चलते युवा नशे की गिरफ्त से बचे रह सकते हैं। मुझे जो आपने जिम्मेदारी दी वह बहुत बड़ी है निभाने की हर संभव कोशिश कर रहे है। विरोधी हर रोज सुबह उठ मुझे गालियां देते है । पहले मैं उनके लिये ठीक था क्योंकि कलाकार था आज उनकी कुर्सियां छीन ली आज मैं बुरा हो गया।
सीएम ने कहा विरोधियों में कोई राहुल गांधी के कोटे है कोई हरसिमरत बादल का कोटे से कोई सुखबीर बादल कोटे से भी है लेकिन मैं लोगों के कोटे से हूं। जिन्होंने मुझे चुन कर यहां भेजा है।
ਸਾਡੇ ਖਿਡਾਰੀ ਸਾਡਾ ਮਾਣ.. ਨੈਸ਼ਨਲ ਖੇਡਾਂ ਤੇ ਏਸ਼ੀਅਨ ਖੇਡਾਂ ਦੇ 168 ਜੇਤੂ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੂੰ 33.83 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਇਨਾਮ ਰਾਸ਼ੀ ਵੰਡ ਸਮਾਗਮ ਦੌਰਾਨ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਤੋਂ Live… https://t.co/ls9b0Hj0de
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) January 16, 2024























