
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गैलरी आज से खोली आम जनता के लिए
चंडीगढ, 16 जनवरी (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गैलरी आज से आम जनता के लिए खोल दी जाएगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को प्रधानमंत्री संग्रहालय का दौरा किया। इस दौरान पुरानी इमारत में संविधान गैलरी भी देखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रधानमंत्री संग्रहालय यात्रा पर प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि ‘ मुझे खुशी है कि राष्ट्रपति ने प्रधान मंत्री संग्रहालय का दौरा किया। यह उन सभी के जीवन और कार्य की झलक देता है जिन्हें भारत के प्रधान मंत्री के रूप में सेवा करने का सम्मान मिला है। मैं अन्य लोगों, विशेष रूप से युवाओं से भी संग्रहालय का दौरा करने का आग्रह करूंगा।’





















