
केंद्रीय गृह मंत्री गृहमंत्री अमित शाह की बड़ी बहन का निधन
दिल्ली सीएम केजरीवाल ने बहन के निधन पर जताया दुख
चंडीगढ, 16 जनवरी (विश्ववार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरीबेन शाह का कल मुंबई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। बीजेपी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। राजेश्वरीबेन करीब 60 साल की थीं और कुछ वक्त से बीमार चल रहीं थीं।
पदाधिकारी ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी बहन के निधन के बाद गुजरात में निर्धारित अपने आज के सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दयिा है. उन्होंने बताया कि राजेश्वरीबेन का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से ठीक नहीं था और मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज जारी था, जहां उन्होंने सोमवार तडक़े अंतिम सांस ली।उन्होंने कहा, ”अपनी बीमार बहन के निधन के बाद शाह ने अपने आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। राजेश्वरीबेन का पार्थिव शरीर आज सुबह यहां उनके आवास पर लाया गया और उनका अंतिम संस्कार बाद में थलतेज श्मशान में किया जाएगा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह की बहन के निधन पर दुख जताया है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शोक संदेश में लिखा, “माननीय केंद्रीय गृह मंत्री के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। अमित शाह जी और पूरा परिवार उनकी बहन श्रीमती के निधन पर। राजेश्वरीबेन. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। शांति।
My heartfelt condolences to Hon'ble Union Home Minister @AmitShah ji and entire family on the passing away of his sister Smt. Rajeshwariben. May God bless the departed soul. Om Shanti.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 15, 2024





















