
नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान मे बड़ी मिली सफलता
हेरोइन व ड्रग मनी कार चालक को दबोचा
चंडीगढ, 15 जनवरी (विश्ववार्ता) थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक आरोपी से 30 हजार की ड्रग मनी, 70 ग्राम हेरोइन और 21 इंजेक्शन बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. थाना गढ़शंकर बलजिंदर सिंह ने कहा कि सुरिंदर लांबा एस.एस.पी. होशियारपुर द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान को उस समय बड़ी सफलता मिली जब ए.एस.आई. रशपाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ चेकिंग करते हुए वह देनोवाल खुर्द की ओर जा रहे थे। तभी गांव देनोवाल खुर्द मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार सफेद रंग की स्विफ्ट कार को शक के आधार पर रोक कर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम सौरव पुत्र परमजीत वासी दीनोवाल खुर्द बताया।
एस.एच.ओ. ने बताया कि तलाशी के दौरान गाड़ी के डैशबोर्ड से 21 नशीली इंजेक्शन, 70 ग्राम हेरोइन, 30 हजार रुपए ड्रग मनी और एक आईफोन 13 बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है कि उक्त आरोपी यह इंजेक्शन और हेरोइन कहां से खरीदता है और आगे किसे बेचता है।





















