
देशभर मे लगातार कोरोना के मामलो मे होती बढोतरी
पिछले 24 घंटो मे आये कोरोना के इतने नये मामले
कोरोना से बचाव के लिए क्या करें ?
चंडीगढ, 4 जनवरी (विश्ववार्ता) देशभर मे फिर कोरोना का भय और आतंक शुरू हो गया है भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 375 नए मामले दर्ज किए गए हैं जबकि इस बीमारी से उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 3075 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने एतवार को सुबह 8 बजे यह जानकारी दी।मंत्रालय के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से कर्नाटक में 2 मरीजों की मौत हुई ।जबकि 220,67,82,979 लोगों को टीकाकरण पूरा किया जा चुका है। वहीं, पंजाब में 2 ,मध्यप्रदेश 1, बिहार 9, झारखंड 3, व आंध्र प्रदेश आदि मे नए मामले सामने आया है। देश में अब तक 4,44,85,269 लोग ठीक हो चुके हैं।कोविड मामलों के आंकड़ों में बढ़ोतरी के चलते और जेएन.1 सब वेरएिंट का पता चलने के बाद से केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से निरंतर निगरानी बनाए रखने के नर्दिेश दएि हैं। साथ ही कोरोना के प्रसार के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से समय-समय पर नई गाइडलाइन भी जारी की जा रही हैं. साथ ही राज्यों और यूटी प्रदेशों को इन सभी गाइडलाइन का सख्ती के साथ अनुपालन करने के निर्देश भी दएि हैं।
एक्सपट्र्स के मुताबिक ठंड और वायरस के नए वेरिएंट के कारण हाल के दिनों में संक्रमण के मामलों में काफी तेजी देखने को मिली है. नवंबर के महीने में जेएन-1 वेरिएंट के केवल 3 प्रतिशत केस थे लेकिन दिसंबर आते-आते यह मामला बढक़र 27 प्रतिशत हो गया. वर्ष 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार साल में देश भर में कोरोना वायरस से लगभग साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए और इससे 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
वर्ष 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार वर्षों में देश भर में कोरोना वायरस से लगभग साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए तथा इससे 5.3 लाख से अधिक मौतें हुईं। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढकऱ 4.4 करोड़ हो गई है। स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार, देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
कोरोना से बचाव के लिए क्या करें?
डॉ राजेश भास्कर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक भीड़-भाड़ वाली जगह पर मास्क पहनकर जाना चाहिए। डॉक्टर, पैरामेडिकल और अन्य हैल्थ केयर वर्करों को मास्क पहनकर मरीजों का इलाज करना चाहिए और कोविड-19 की रोकथाम के संबंध में नियमों का पालन करना चाहिए।
खांसते और छींकते समय रुमाल या टिशू पेपर का प्रयोग करें।
उपयोग के बाद टिश्यू पेपर को बंद कूड़ेदान में फेंकें।
हाथों को बार-बार साबुन, पानी या अल्कोहल-आधारित सैनिटाइजऱ से साफ करें।
अगर किसी को वायरल है या सांस लेने में दिक्कत हो रही है तो उसे लोगों से मिलना बंद कर देना चाहिए और खुद को आइसोलेट कर लेना चाहिए।
बुखार, खांसी, सांस लेने में दिक्कत हो तो डॉक्टर से संपर्क करें.
जिन लोगों को पहले से स्वास्थ्य संबंधित समस्या है उन्हें भीड़-भाड़ वाली जगहों पर नहीं जाना चाहिए और ऐसी जगह पर नहीं बैठना चाहिए जहां वेंटिलेशन न हो, बुजुर्ग लोगों और गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखना चाहिए।
क्या ना करें
अपनी आंखों, नाक और मुंह को न छुएं।
सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें।
यदि आपमें बुखार या कोविड के लक्षण विकसित हों तो स्वयं दवा न लें।























