
जम्मू-कश्मीर में शहीद हुआ पंजाब का जवान, सीएम मान ने दी श्रद्धांजलि
चंडीगढ, 13 जनवरी (विश्ववार्ता) जम्मू कश्मीर शहीद हुए पंजाब के जवान को लेकर सी.एम. मान ने गहरा शोक जताया है तथा शहीद जवान को श्रद्धांजलि भेंट की है। मृतक जवान गुरप्रीत सिंह पंजाब के गुरदासपुर का रहने वाला था, जोकि जम्मू-कश्मीर में शहीद डयूटी दौरान शहीद हो गया है।
सीएम मान ने कहा कि इस दुखभरे समय में हम परिवार के साथ हैं। सी.एम. मान ने कहा कि वादे के अनुसार परिवार की मदद की जाएगी। बता दें कि डयूटी दौरान पैर फिसलने के कारण पहाड़ी से गिरने से गुरप्रीत सिंह की मौत हो गई थी, जिसका कल अंतिम संस्कार किया जाएगा।





















