
ग्रुप-डी के रिजल्ट को लेकर युवा दिवस के मौके हरियाणा सीएम ने किया बडा खुलासा
13 हजार को बिना इंटरव्यू मिलेगी नौकरी
चंडीगढ, 12 जनवरी (विश्ववार्ता) आज युवा दिवस है और इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने युवा दिवस के मौके पर खुलासा किया कि ग्रुप-डी एचटीईटी का आज रिजल्ट आएगा। हरियाणा के कुरूक्षेत्र में युवा दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज शाम तक ग्रुप-डी एचटीईटी का रिजल्ट आने की बात कही है। उन्होंने कहा कि राज्य के लगभग 3.25 लाख अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी। जिस में से 2 लाख से अधिक अभ्यर्थी पास हुए हैं जो कि एक खुशी की बात है। साथ ही सीएम ने यह भी कहा कि आनेवाले 15 दिनों के अंदर तुरंत 13 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां बिना इंटरव्यूह मिलेंगी। सीएम ने कहा कि लोकसभा की आचार सहिंता से पहले ही 60 हजार नौकरियां युवाओं को मिल जाएंगी।























