
अफगानिस्तान ने भारत को जीत के लिए दिया 159 रनों का लक्ष्य
अफगानिस्तान का भारत के खिलाफ टी-20 में सबसे बड़ा स्कोर
रोहित टी-20 में भारत की कप्तानी वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने
चंडीगढ, 11 जनवरी (विश्ववार्ता) भारत और अफगानिस्तान के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। अफगाानिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने पांच विकेट खोकर 158 रन बनाए हैं। भारत के सामने 159 रन का लक्ष्य है। भारतीय टीम के लिए इस लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होगा। हालांकि, यह बहुत मुश्किल लक्ष्य भी नहीं है। यह अफगानिस्तान का भारत के खिलाफ टी-20 में सबसे बड़ा स्कोर है। मोहम्मद नबी ने 27 बॉल पर 42 रन की पारी खेली। वे टीम के टॉप स्कोरर रहे। अजमतुल्लाह ओमरजई ने 29 रन बनाए। भारतीय टीम की ओर से मुकेश कुमार और अक्षर पटेल को दो विकेट मिले। शिवम दुबे को एक विकेट मिला।
वही आज 36 साल 256 दिन के रोहित टी-20 में भारत की कप्तानी वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने और दूसरी तरफ रहमत शाह अफगानिस्तान के लिए टी-20 में डेब्यू करने वाले पहले 30 साल से बड़े खिलाड़ी बने।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार।
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमत शाह, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, गुलबदीन नायब, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान।























