चंडीगढवासियों के लिए खुशखबरी,शहर ने जीता बेस्ट सफाई मित्र सुरक्षित शहर का अवॉर्ड
राष्ट्रपति ने मेयर अनूप गुप्ता को सौंपा मेडल
चंडीगढ, 11 जनवरी (विश्ववार्ता) चंडीगढ़वासियों को यह जानकार अति खुशी होगी कि चंडीगढ़ शहर को बेस्ट सफाई मित्र सुरक्षित शहर का अवॉर्ड दिया गया है। दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एक कार्यक्रम में शहर के मेयर अनूप गुप्ता को यह अवॉर्ड दिया गया है। यह अवॉर्ड देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से उन्हें दिया गया है। यह अवॉर्ड देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से उन्हें दिया गया है। चंडीगढ़ के कार्यवाहक एडवाइजर नितिन कुमार यादव और चंडीगढ़ निगम की कमिश्नर आनंदिता मित्रा भी उनके इस कार्यक्रम में शामिल रहीं।
चंडीगढ़ को यह पुरस्कार मिलने के कारणों की बात करें तो इसकी सबसे बड़ी वजह शहर में ऑटोमेटिक मशीन से सीवरेज की सफाई करना रही। इसके साथ ही सेनिटेशन वर्कर्स बूथ से कर्मचारियों की सुरक्षा और सुगमता का जिस प्रकार से ख्याल रखा गया यह पॉइंट भी चंडीगढ़ के काफी फायदा पहुंचाया। देश में पहली बार चंडीगढ़ में सेनिटेशन वर्कर्स बूथ की स्थापना की गई थी। वहां पर कर्मचारियों की परेशानियों को सुनने के लिए अलग से स्टाफ लगाया गया है।
स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए लोगों से उनकी राय ली गई थी। इसमें ऐप के माध्यम से शहर वासियों से प्रश्न पूछे गए थे। इनमें एक व्यक्ति से 9 प्रश्न पूछे गए थे। सभी 9 प्रश्न स्वच्छता को लेकर थे। लोगों की उसे राय के आधार पर ही यह स्वच्छता अवार्ड तय किए गए हैं।