
ब्रेकिंग न्यूज: पंजाब के इस जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में सब-इंस्पेक्टर की गोली लगने से मौत
मचा हडकंप, पुलिस जांच मे जुटी
चंडीगढ, 11 जनवरी (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है पंजाब के जालंधर रूरल से जहां एक पंजाब पुलिस के सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध परिस्थितियो मे गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और बनती कार्रवाई मे जुट गई है।
जानकारी अनुसार पता चला है कि मृतक की पहचान जालंधर रूरल में तैनात 50 वर्षीय सब-इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह के तौर पर हुई है। संदिग्ध परिस्थितियों में भूपिंदर सिंह की हुई मौत की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं शव को मॉर्चुरी में रखवा पोस्टमॉर्टम की प्रकिया को शुरू करवा दिया है।























