
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की टीम ने आज पंजाब के बठिंडा जिले में की छापेमारी
चंडीगढ, 11 जनवरी (विश्ववार्ता) नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की टीम ने आज सुबह पंजाब के बठिंडा जिले में छापेमारी की। दरअसल, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर एनआईए ने जांच तेज कर दी है, इसी सिलसिले में आज टीम बठिंडा के गैंगस्टर हैरी मौड़ के घर पहुंची। बठिंडा के लहराखाना गांव में हुए दो हत्याकांडों और मौड़ मंडी के सुनारों से फरौती मांगने के मामले में हैरी मौड़ के खिलाफ केस दर्ज किए गए थे। एनआईए की टीम सुबह 5 बजे आरोपी के घर पहुंची और घर को सील कर दिया गया हैं।
गैंगस्टर हैरी मौड़ का असली नाम हरजीत सिंह हैं। हैरी मौड़ पंजाब के बठिंडा जिले के मौर मंडी का रहने वाला है। उस पर कई हत्याकांडों और फरौती मांगने का आरोप हैं। गैंगस्टर हैरी मौड़ खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप डल्ला और गैंगस्टर सुखदुल सिंह उर्फ़ सुक्खा दुन्नेके का करीबी हाेने के साथ ही वह गैंगस्टर फतेह नगरी और सुक्खा दुनेके के निर्देशों पर काम करता है। गैंगस्टर हैरी मौड़ को कुछ समय पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था।























