
ठेके पर काम कर रहे सफाई कर्मचारियों ने आज की हड़ताल करने की घोषणा
चंडीगढ, 10 जनवरी (विश्ववार्ता)ठेके पर काम कर रहे सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को हड़ताल करने की घोषणा की है और सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक सिविक सेंटर के पांच नंबर गेट पर बिना कपड़ों के धरने पर बैठेंगे। दिल्ली में आबादी और क्षेत्रफल के लिहाज से सफाई कर्मचारियों की संख्या सीमित है। हरदिन, हर एक सड़क पर झाडू नहीं लग रही, न ही हर जगह से दिनभर में कूड़ा उठ पा रहा। यदि हजारों सफाई कर्मचारियों ने एक साथ काम ठप किया तो सड़कों, गलियों, चौक चौराहों पर कूड़े का ढेर लगना तय है। दिल्ली में हरदिन करीब 11 हजार मीट्रिक टन कचरा निकलता है।
सफाई कर्मचारियों की मांग है, इन्हें बिना देर किए नियमित नौकरी दी जाए। करीब 20 साल से इनसे ठेके पर काम लिया जा रहा और लगातार पक्का करने का आश्वासन भर दिया जा रहा है। दिल्ली नगर निगम समस्त यूनियन कोर कमेटी ने सिविक सेंटर पर धरने का आह्वान किया है। इसमें सभी 12 जोन से हजारों सफाई कर्मियों के शामिल होने की संभावना है। लेकिन इतनी बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों ने एक साथ काम बंद किया तो दिल्ली की सफाई व्यवस्था निश्चित रूप से बिगड़ जाएगी।





















