
तरनतारन जिले मे डयूटी से लौटे रहे रोडवेज के कर्मी की तेजधार हथियारो से हत्या
इलाके मे खौफ, पुलिस जांच मे जुटी
चंडीगढ, 10 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के तरनतारन जिले से बडी खबर सामने आ रही है जहां एक पंजाब रोडवेज में ड्राइवर की देर शाम तेजधार हथियारो से हत्या कर दी गई जिस कारण इलाके मे दहशत का माहौला बना हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद श्री गोइंदवाल साहिब थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह (37) पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव घरका, जो पंजाब रोडवेज तरनतारन में ड्राइवर के पद पर तैनात था। देर शाम जब वह ड्यूटी के बाद अपने घर लौट रहा था तो गांव जामाराय के गांव कोट मुहम्मद खां के पास सडक़ किनारे उसका खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। इस सूचना के बाद थाना श्री गोइंदवाल साहिब के प्रमुख परमजीत सिंह विरदी समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी। इस घटना के दौरान शव के पास ही उसकी मोटरसाइकिल खड़ी थी और धारदार हथियार से वार किए जाने के कारण मृतक के शरीर से काफी खून बह रहा था। सूत्रों के मुताबिक यह हत्या लूटपाट के इरादे से की गई होगी। मृतक के 3 छोटे-छोटे बच्चे, पत्नी और मां हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी (डी) अरुण शर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर आसपास व कैमरों की जांच करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम आज सुबह कराया जाएगा।





















