
मौसम विभाग ने पंजाब में अगले 2 दिन के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट
स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को जारी की गई एडवाइजरी
चंडीगढ, 9 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब इस समय भीषण ठंड व कोहरे से कांप रहा है वही मौसम विभाग ने आने वाले 2-3 दिन तक पंजाब के कुछ स्थानों पर बारिश की भविष्यवाणी की है। विभाग के अनुसार भविष्यवाणी के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 8 जनवरी से 10 जनवरी तक गर्ज के साथ बारिश होगी।
बता दें कि पंजाब में हवाओं का रूख बदलने लगा है जिसके चलते भीष्ण सर्दी से राहत मिलने वाली है। वहीं, जैसे ही बारिश होगी मौसम साफ हो जाएगा और 2 दिनों के बाद पंजाब में अलर्ट खत्म हो जाएगा जिसके चलते धुंध व कोहरे आदि से राहत मिलेगी। वहीं लगातार स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को एडवाइजरी जारी कर अपील की जा रही है कि विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाया जाए। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से मौसम पर नजर रखने और कड़ाके की ठंड से बचने का सुझाव दिया है। लोगों को गर्म ऊनी कपड़े पहनने चाहिए और मोटे भारी कपड़ों के एक सैट के बजाय हल्के गर्म कपड़ों को पहने क्योंकि तंग कपड़े रक्त परिसंचरण को कम करते है।
सर्दी के मौसम में अगर लंबे समय तक सर्दी, फ्लू और नाक बहने के लक्षण दिखें तो तुरंत डाक्टर को दिखाना चाहिए। सिर, हाथ, नाक, गर्दन और पैर की उंगलियों को अच्छी तरह से ढकने को कहा गया है। शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बरकरार रखने के लिए विटामिन-सी युक्त फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। गर्म तरल पदार्थ पीना चाहिए क्योंकि यह ठंडी हवाओं का मुकाबला करने के लिए शरीर के तापमान को बनाए रखते हैं।
क्या करें:
शीत लहर की चपेट में बच्चे व बुजुर्ग जल्दी आते हैं, इस लिए उनका खास ख्याल रखें
मौसम विभाग की ताजा जानकारी के लिए रेडियो सुने, टीवी देखें व अखबार पढ़ें।
भारतीय मौसम विभाग द्वारा मौसम की चेतावनी को ट्रैक करें
अधिक भोजन, पीने वाला पानी, दवाइयां व अन्य जरूरी सामान जैसे संकट में काम आने वाली सप्लाई को तैयार रखें।
लंबे समय तक ठंड में रहने से विभिन्न बीमारियां जैसे फ्लू, नाक का बहना आदि लक्षण होने पर डाक्टर से सम्पर्क करें।
शीत लहर के दौरान मौसम की जानकारी सकंटकालीन प्रक्रिया की जानकारी का ध्यान से पालन करें और सलाह के अनुसार काम करें।
संभव हो सके तो घर के अंदर ही रहें और ठंड में यात्रा कम से कम करें।
जितना ज्यादा हो सके गर्म कपड़े पहन कर रखें।
अपने आप को सूखा रखें. यदि गीला हो तो अपने सिर, गर्दन, हाथ और पैर की उंगलियों को पर्याप्त रूप से ढकें क्योंकि शरीर के इन हिस्सों से ठंड का सबसे अधिक नुकसान होता है।
दस्ताने को प्राथमिकता दें, दस्ताने अधिक गर्मी और इन्सुलेशन प्रदान करते हैं, क्योंकि उंगलियां अपनी गर्माहट सांझा।
ठंढ से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए टोपी और मफलर का उपयोग करें, इंसुलेटेड वॉटरप्रूफ जूते पहनें।
शरीर के तापमान को संतुलित बनाए रखने के लिए स्वस्थ भोजन खाएं।























