
पंजाब सरकार ने अपने इन 10 मंत्रियो को अलॉट की नई गाडियां
पुरानी गाडियां बीच मे ही दे जाती थी जबाव
चंडीगढ, 9 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब सरकार के मंत्रियों को नई गाडिय़ां मिली हैं पहली बार हरेक मंत्री को एक-एक इनोवा क्रिस्टा और बोलेरो टॉप मॉडल गाड़ी दी गई है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा व कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर को पहले ही फॉच्र्यूनर कार दी गई थी। जबकि मंत्री हरजोत सिंह बैंस और अनमोल गगन मान निजी कार का प्रयोग करते हैं। एक मंत्री ने बताया कि पुरानी गाडिय़ां 4 लाख किलोमीटर से ज्यादा चल चुकी हैं। ऐसे में अक्सर उनमें खराबी आती रहती है। कांग्रेस सरकार ने आखिरी बार जुलाई 2021 में 21 इनोवा गाडिय़ां खरीदी थी।
सरकार की मंत्रियों की पुरानी गाडिय़ों को कंडम घोषित नहीं किया जा रहा है। बल्कि उनका प्रयोग विभागीय अफसर करेंगे। पता चला है कि ट्रांसपोर्ट विभाग ने पुरानी गाडिय़ां पंजाब रोडवेज के जनरल मैनेजर व ट्रांसपोर्ट विभाग के जिलों में स्थित ट्रांसपोर्ट अफसरों को अलॉट की हैं। इनमें इनोवा व जिप्सियां है। इनकी समय अवधि 9 से 13 साल है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त 10 गाडिय़ां कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, कुलदीप सिंह धालीवाल, गुरमीत सिंह मीत हेयर, लाल चंद कटारूचक्क, हरभजन सिंह (ईटीओ), ब्रह्मशंकर जिम्पा, डॉ. बलबीर सिंह, बलकार सिंह व गुरमीत सिंह खुड्डियां दी गई हैं। सूत्रों से सूचना मिली है कि स्टाफ कार के रूप में मंत्रियों को इनोवा, क्रिस्टा व सिक्योरिटी स्टाफ के लिए बोलेरो गाड़ी दी गई है।
ये भी बताया जा रहा है कि कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर व हरपाल चीमा को पहले ही फॉच्र्यूनर कार दी गई है, इन करोड़ों की नई खरीदने पर विपक्ष पंजाब सरकार पर कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है। वहीं पंजाब सरकार का कहना है कि पुरानी गाडिय़ा काफी खराब हो चुकी है कई बार रास्ते में रुक जाती है, और तौ और पुरानी गाडिय़ां 4 लाख किलोमीटर तक चल चुकी थी।























