
चंडीगढ नगर निगम हाउस की आम बैठक आज, हंगामेदार होने की संभावना
मेयर अनूप गुप्ता की अध्यक्षता में आखिरी बैठक
चंडीगढ, 9 जनवरी (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ नगर निगम की 330वीं आम बैठक आज सुबह 11.00 बजे हंगामेदार होने की संभावना है। इसके लिए निगम द्वारा एजेंडा पार्षदों के पास भेज दिया है। मेयर अनूप गुप्ता की अध्यक्षता में आखिरी बैठक होगी। इसके बाद 12 से 16 जनवरी के बीच में नए मेयर का चुनाव किया जाना है। इस बैठक में कुल 4 प्रस्ताव लाए गए हैं। इनमें से एक प्रस्ताव पिछली बैठक के दौरान हुई कार्रवाई की पुष्टि को लेकर है।





















