
हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार व चुनाव आयोग को इस मामले मे जारी किया नोटिस
चंडीगढ, 8 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब सरकार व चुनाव आयोग को नगर निगमों का कार्यकाल पूरा होने के एक साल बीत जाने के बाद भी चुनाव न कराए जाने के खिलाफ पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर पर सुनवाई करते हुए पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने आज पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर दिया है।
याचिका पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार और राज्य चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है। हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई पर चुनाव कार्यक्रम पेश करने का आदेश दिया है। हाई कोर्ट ने कहा है कि अगली सुनवाई के दौरान चुनाव कार्यक्रम का ब्योरा कोर्ट में पेश किया जाए। इस मामले पर अगले हफ्ते फिर सुनवाई होगी।





















