
दिल्ली और पंजाब में सीट-बंटवारे के फॉर्मूले को लेकर आप और कांग्रेस के बीच अहम बैठक जारी
कांग्रेस सांसद मुकुल वासनिक की रिहायस पर जारी है बैठक
आप पार्टी के तीन नेता बैठक मे शामिल
चंडीगढ, 8 जनवरी (विश्ववार्ता) दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच अहम बैठक शुरू हो गई है। यह बैठक कांग्रेस सांसद मुकुल वासनिक की रिहायस पर हो रही है बैठक मेें आप पार्टी के तीन नेता जिनमे संदीप पाठक, सौरभ भारद्धाज और आतिशी बैठक मे शामिल है।
माना जा रहा है कि यह बैठक दिल्ली में लोकसभा सीट बंटवारे को लेकर बैठक हो रही है। बताया यह भी जा रहा है कि बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा हो रही है, दिल्ली और पंजाब में सीट-बंटवारे के फॉर्मूले पर आप और कांग्रेस को चर्चा करनी है। दिल्ली और पंजाब में अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी सत्ता में है। पंजाब में, आप और कांग्रेस दोनों की राज्य इकाइयां अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं और वे कोई समझौता नहीं करना चाहतीं।
यह बतां दे कि लोकसभा चुनावों में सीट बंटवारे को लेकर कई राज्यों में कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों के बीच घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस ने सीट शेयरिंग को लेकर गठबंधन की पार्टियों से बातचीत शुरू कर दी है। सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस की सदस्यीय कमेटी ने राज्य के कांग्रेस प्रमुखों के साथ बातचीत कर चुकी है। जिसकी रिपोर्ट कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौंप भी दी है। खरगे ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कमेटी को जिम्मेदारी सौंपी कि वो गठबंधन के नेताओं से बातचीत करें और सीट बंटवारे पर बात करें।
बतां दे कि दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें हैं सूत्रों के मुताबिक आप और कांग्रेस दोनों ही सिर्फ दो सीट ही छोडऩे को तैयार हैं कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि पार्टी 2019 के लोकसभा चुनावों में अपने प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय राजधानी की सात लोकसभा सीटों में से पांच पर दावा कर सकती है. पांच सीटों में चांदनी चौक, पूर्वोत्तर दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली शामिल होने की संभावना है, जहां वोट शेयर के मामले में कांग्रेस, आप की तुलना में दूसरे स्थान पर थी।























