
दिल्ली शराब घोटाला मामला: सांसद संजय सिंह की जमानत याचिका को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी को जारी किया नोटिस
ईडी को इस तारिख तक जबाव दाखिल करने के लिए कहा
दिल्ली शराब नीति मामले में तीन माह से जेल में हैं संजय सिंह
चंडीगढ, 8 जनवरी (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह जेल में बंद हैं जमानत के लिए बीते दिनों उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जिसके बाद अब हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशायल को नोटिस जारी किया है। वहीं हाईकोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 29 जनवरी तय की है। यानि संजय सिंह की जमानत याचिका पर 29 जनवरी को सुनवाई होगी और इस दौरान ईडी को अपना जवाब दाखिल करना होगा।
बतां दे कि आप सांसद संजय सिंह अक्टूबर से जेल में बंद हैं। ईडी की टीम 4 अक्टूबर को संजय सिंह के घर पर छापेमारी की थी और उन्हें शाम तक गिरफ्तार कर लिया था। संजय सिंह को गिरफ्तार करने के बाद ईडी ने उन्हें दो बार रिमांड पर लिया। ईडी ने पहली बार संजय सिंह की रिमांड हासिल करने के लिए उन्हें 5 अक्टूबर को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। इस दौरान कोर्ट ने ईडी को पांच दिनों के लिए संजय सिंह की रिमांड दी। कोर्ट ने 10 अक्टूबर तक संजय सिंह को ईडी के रिमांड में भेजा। वहीं यह रिमांड खत्म होने पर ईडी ने जब दूसरी बार संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया तो उन्हें 13 अक्टूबर तक 3 दिन की ईडी रिमांड में भेजा गया।
वहीं 13 अक्टूबर के बाद संजय सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। तबसे आप सांसद संजय सिंह की न्यायिक हिरासत लगातार बढ़ती जा रही है। अभी पिछले महीने संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 21 दिसंबर को खत्म हुई थी। जिसके बाद संजय सिंह को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। जहां कोर्ट ने संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 10 जनवरी तक बढ़ा दी थी।
गौरतलब है कि दिल्ली में राज्यसभा सदस्यों को लेकर 19 जनवरी को चुनाव है। और मालूम हो कि आम आदमी पार्टी ने संजय सिंह को एक बार फिर से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। आप नेता संजय सिंह राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल करने के लिए खुद मौजूद रहना होगा। जहां इसके लिए संजय सिंह को जेल से बाहर आने की छूट दी गई है। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें जेल से बाहर जाने की अनुमति दे दी थी।
वहीं दिल्ली शराब नीति और घोटाला मामले की चार्जशीट में संजय सिंह का भी नाम है। संजय सिंह पर दिल्ली शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। बीजेपी का कहना है कि, संजय सिंह के माध्यम से शराब कारोबारियों में करोडों का लेनदेन हुआ है। बीजेपी ने कहा संजय सिंह के घर पर ही मुलाक़ात होती थी, इसके बाद इन सभी शराब माफियाओं को लेकर संजय सिंह केजरीवाल के घर जाते थे।
हालांकि, संजय सिंह का कहना है कि उन्हें फंसाया जा रहा है। संजय सिंह अपनी गिरफ्तारी को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोल रहे हैं। संजय सिंह का कहना है कि मोदी जी इंडिया के नहीं, अडानी के प्रधानमंत्री हैं। अडानी के घोटालों की जांच कब होगी? लेकिन पीएम मोदी मेरे साथ बच्चों का खेल खेल रहे हैं। संजय सिंह ने कहा था कि मैं चाहता हूं पीएम मोदी मुझे यातना दें, जितनी दे सकते हैं। संजय सिंह ने कहा कि, जितने बेईमान हैं, लाखों करोड़ लूटने वाले, वो सब मोदी के साथ हैं और जो ईमानदार हैं व उनके खिलाफ हैं उनपर कार्रवाई हो रही है।























