
पंजाब कांग्रेस के नए इंचार्ज देवेंद्र यादव आज पंजाब दौरे पर
गोल्डन टेंपल मे हुए सजदा
चंडीगढ, 8 जनवरी (विश्ववार्ता) लोकसभा चुनावों को लेकर पंजाब की राजनीति गर्माने लगी है इसी बीच आज पंजाब कांग्रेस के नए इंचार्ज देवेंद्र यादव आज पंजाब दौरे पर हैं। फिलहाल वे गोल्डन टेंपल माथा टेकने पहुंचे हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए देवेंद्र यादव ने स्पष्ट किया है कि अभी वे ्र्रक्क से सीट बंटवारे को लेकर कुछ नहीं कहेंगे। उनका कहना है- पहले वे बातचीत करेंगे और फिर इस मुद्दे पर बोलेंगे।
ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਸ੍ਰੀ @devendrayadvinc ਜੀ ਦਾ ਪੰਜਾਬ ਦੌਰੇ ਮੌਕੇ ਅੱਜ ਸ੍ਰੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚਣ 'ਤੇ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾਗਤ pic.twitter.com/R4r1RPpHS9
— Partap Singh Bajwa (@Partap_Sbajwa) January 8, 2024
इससे पहले ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने पंजाब की सभी 13 संसदीय सीटों के लिए पार्लियामेंट कोऑर्डिनेटर्स को नियुक्त किया गया है। जिन नेताओं को यह अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, उनमें इंद्रबीर सिंह बुलारिया, सुखपाल सिंह भुल्लर, परगट सिंह, सुखबिंद्र सिंह सरकारिया, अश्विनी शर्मा, पवन आदिया, राज कुमार चब्बेवाल, हरिंद्र पाल सिंह हैरी मान, कृष्ण कुमार अग्रवाल, सुखविंद्र सिंह डैनी, हरदयाल सिंह कंबोज, रणदीप सिंह नाभा व गुरकीरत सिंह का नाम शामिल है।























