
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने पंजाब में लोकसभा चुनावों की तैयारियां की शुरू
पंजाब की सभी 13 संसदीय सीटों के लिए पार्लियामेंट कोऑर्डिनेटर्स को किया नियुक्त , पढिये लिस्ट
चंडीगढ, 8 जनवरी (विश्ववार्ता) ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने पंजाब में लोकसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं और पंजाब की सभी 13 संसदीय सीटों के लिए पार्लियामेंट कोऑर्डिनेटर्स को नियुक्त किया गया है। जिन नेताओं को यह अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, उनमें इंद्रबीर सिंह बुलारिया, सुखपाल सिंह भुल्लर, परगट सिंह, सुखबिंद्र सिंह सरकारिया, अश्विनी शर्मा, पवन आदिया, राज कुमार चब्बेवाल, हरिंद्र पाल सिंह हैरी मान, कृष्ण कुमार अग्रवाल, सुखविंद्र सिंह डैनी, हरदयाल सिंह कंबोज, रणदीप सिंह नाभा व गुरकीरत सिंह का नाम शामिल है।
पढिये लिस्ट






















