
पंजाब राज्यपाल द्वारा 3 बिलों को मंजूरी देने पर सीएम. भगंवत मान ने आभार जताया
चंडीगढ, 8 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित द्वारा 3 बिलों को मंजूरी देने पर पंजाब सीएम भगंवत मान ने आभार जताया है। दरअसल पंजाब विधानसभा द्वारा पास करके भेजे गए 3 बिलों को मंजूरी देने पर सी.एम. भगवंत मान ने पंजाब गवर्नर का धन्यवाद किया है। ्
सीएम मान ने एक टवीट के जरिए लिखा है कि पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित जी द्वारा पंजाब की विधानसभा द्वारा पास करके भेजे गए 3 बिलों को मंजूरी दे दी गई है…., जिनमें रजिस्ट्रेशन (पंजाब शोध) बिल, 2023 व जायदाद का तबादला (पंजाब शोध) बिल, भारती स्टैंप (पंजाब शोध) बिल शामिल हैं। गवर्नर साहिब का धन्यवाद …उम्मीद करते हैं कि पंजाब के बाकी सारे बिल भी जल्द मंजूर होंगे।
गौरतलब है कि विधानसभा में पास किए गए बिलों को लागू करने के लिए गवर्नर की मंजूरी लेनी पड़ती है। इससे पहले पहले गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित पर बिलों को मंजूरी न दिए जाने के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन इस बार 3 बिलों को मंजूरी दिए जाने पर सी.एम. मान ने खुशी जताई है तथा पंजाब गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित का दिल से आभार जताया है।






















