
पंजाब के इस जिले मे विदेशी युवक की मौत से मचा हडकंप, पुलिस ने किया मामला दर्ज
चंडीगढ, 7 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के लुधियाना जिले मे प्राइवेट यूनिवर्सिटी में देर रात विदेशी स्टूडेंट की मौत हो गई है। वह फिरोजपुर रोड पर स्थित प्राइवेट ष्टञ्ज यूनिवर्सिटी में बीएससी मेडिकल का छात्र था। साथियों के मुताबिक वह उन्हें कमरे में मरा हुआ पड़ा मिला। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक स्टूडेंट को उल्टियां हुई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। लुधियाना के फिरोजपुर रोड पर स्थित पीसीटीई कालेज में संदिग्ध परिस्थितियों में विदेशी छात्र की मौत हो गई।
देर रात अपने बेड पर मृत पाया गया है। उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। उसकी पहचान साउथ सूडान के मोरडे मेडी योकोबो के तौर पर हुई है। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक स्टूडेंट को उल्टियां हुई थी जिससे उसकी मौत हो गई।वह देर रात अपने बेड पर मृत पाया गया है। उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। उसकी पहचान साउथ सूडान के मोरडे मेडी योकोबो के तौर पर हुई है। उसके साथियों के मुताबिक वह उन्हें कमरे में मरा हुआ पड़ा मिला है।























