
पट्टी में महिला की गोली मारकर की हत्या
चंडीगढ, 7 जनवरी (विश्ववार्ता) पट्टी मे आज दिनदहाडे वार्ड नंबर 2 में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई, मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। घटना स्थल पर पुलिस के नहीं पहुंचने पर लोगो ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों ने मृतक महिला के शव को डीएसपी कार्यालय में रखने और कर्मचारी को गिरफ्तार करने की मांग की।
हरजीत कौर ने कहा कि दो दिन पहले भी पुलिस को सूचना देने के बाद भी संदिग्ध ने गोलियां चलाईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज संदिग्ध ने मेरी बहू सुनीता पत्नी राजा की हत्या कर दी।





















