
पंजाब के इस जिले में सांभर ने मचाया हडक़ंप
चंडीगढ, 7 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के फगवाड़ा जिले मे उस समय हडकंप मच गया है जब बीती देर रात मोटरसाइकिल पर आ रहे इलाके में रहते एक युवक ने क्षेत्र में जंगली सांभर को देखा था। इसके उपरांन्त पुन: इलाके में जंगली सांभर के आने की खबर जैसे ही इलाके में फैली पूरे क्षेत्र में रहते लोगों में अफरा तफरी मच गई।
जंगली सांभर के होने की सूचना फगवाड़ा पुलिस सहित वन विभाग को दी गई जिसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और लोगों की सहायता से हाथों में जाल को लेकर सांभर की खोज शुरू की गई। दिलचस्प पहलू यह रहा है कि जंगली सांभर को वन विभाग की टीम ने कुछ क्षणों के लिए जाल में फांस भी लिया लेकिन सांभर सबको चकमा दें वहां से भाग निकला और यह क्रम लगातार काफी समय तक चलता रहा। लेकिन खबर लिखे जाने तक जंगली सांभर किसी के हाथ नहीं आया है।





















