
हरियाणा में हुआ प्रशासनिक फेरबदल , 2 आईएएस अफसरों को सरकार ने दी नई जिम्मेदारी
चंडीगढ, 7 जनवरी (विश्ववार्ता) हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। 2 आईएएस अफसरों को राज्य सरकार ने अब नई जिम्मेदारी सौंपी है। करनाल डिवीजन के कमिश्नर विजय सिंह दहिया को अब पुरालेख विभाग में बतौर कमिश्नर और सचिव नियुक्त किया गया है। जबकि आईएएस आईएएस अशोक खेमका इस चार्ज से रिलीव किए गए हैं। इसी प्रकार 2003 बैच की आईएएस रेनू एस फुलिया को करनाल डिवीजन के कमिश्नर का कार्यभार दिया गया है। इस समय फुलिया अंबाला डिवीजन के कमिश्नर का कार्यभार संभाल रहीं हैं जो कि वह आगे भी संभालती रहेंगी। रेनू एस फुलिया को करनाल डिवीजन के कमिश्नर का कार्यभार अतिरिक्त तौर पर मिला है।
मालूम रहे कि, आईएएस विजय सिंह दहिया रिश्वत मामले में आरोपी हैं। इसी मामले में हरियाणा सरकार ने उन्हें सस्पेंड भी कर दिया था। ताकि दहिया एसीबी की जांच न बिगाड़ पायें। हरियाणा सरकार ने दहिया के साथ-साथ आईएएस जयवीर सिंह आर्य को भी सस्पेंड किया था। जयवीर सिंह आर्य भी रिश्वत मामले में आरोपी हैं। फिलहाल हाल ही में हरियाणा सरकार ने दोनों को बहाल कर दिया है। माना जा रहा है कि, रिश्वत के आरोपी होने के चलते सीएम सिटी करनाल से दहिया की छुट्टी की गई है।





















