
पंजाब के इस जिले मे बीएसएफ जवानो ने पकडी इतने किलो हेराईन
चंडीगढ़, 6 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब मे जब से आम आदमी पार्टी की सरकार आई तब से लगातार नशे पर बडे प्रहार किये जा रहे है इसी बीच खबर आ रही है पंजाब के अमृतसर जिले के सीमांत गांव दाओके से जहां आज सुबह बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने तीन किलो हेरोइन पकड़ी है। तीन पैकेटों में बरामद 3.2 किलो हेरोइन को बीएसएफ अधिकारियों ने पुलिस को सौंप दिया है। घरिंडा पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि बल की टुकड़ी शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि अमृतसर के पाकिस्तान से सटे गांव दाओके में गश्त कर रही थी। इस दौरान बल के जवानों ने तडक़े फेंसिंग के पास कुछ गिरने की आवाज सुनी। इसके तुरंत बाद ही बीएसएफ के जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया और सर्च अभियान शुरु कर दिया। इस दौरान ही एक खेत से पीले रंग की सेलो टेप में लिपटे तीन पैकेट बरामद हुए। जिन्हें खोल कर जांच करने के बाद उसमें 3 किलो 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।























