सूरज पर आज भारत का होगा परचम, इतिहास रचने के करीब ISRO
चंडीगढ, 6 जनवरी (विश्ववार्ता) ISRO का महत्वाकांक्षी सूर्य मिशन आदित्य एल-1 अपने मंजिल के करीब पहुंच चुका है शाम 4 बजे तक यह यान लैंग्रेज पॉइंट 1 तक पहुंच जाएगा। सूर्य और धरतीके बीच 5 संतुलन बिंदुओं में से एक इस पड़ाव पर दोनों पिंडो के बीच गुरुत्वाकर्षण बल समान होते हैं. आदित्य एल-1 यहां स्थिर होगा सूर्य की गतिविधियों पर नजर रखेगा। इसरो के इस मिशन के अंतिम पड़ाव का इंतजार देशभर कर रहा है। यहां आदित्य 2 वर्ष तक सूर्य का अध्ययन करेगा और महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाएगा। भारत के इस पहले सूर्य अध्ययन अभियान को इसरो ने 2 सितंबर को लॉन्च किया था।
इसरो ने आदित्य एल-1 का प्रक्षेपण सूर्य का अध्ययन करने के लिए किया है। यह देश का पहला अंतरिक्ष आधारित मिशन है, जिसमें सूर्य का अध्ययन किया जाएगा। आदित्य एल-1 शनिवार को पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर लक्षित कक्षा में स्थापित होगा, इसरो ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
इसरो अधिकारियों के मुताबिक, अंतरिक्ष यान पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के लैग्रेंज प्वाइंट 1 (L1) के आसपास एक ‘हेलो’ कक्षा में पहुंचेगा। एल1 प्वाइंट पृथ्वी और सूर्य के बीच की कुल दूरी का लगभग एक प्रतिशत है।






















