
पंजाब पुलिस की इस जिले मे बडी कार्रवार्ई, बडी मात्रा मे अफीम के साथ 4 तस्करो को दबोचा
डीजीपी गौरव यादव ने टवीट कर सांझा की जानकारी
चंडीगढ, 5 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब पुलिस ने आज बडी कार्रवाई करते हुए जालंधर में 63 किलोग्राम अफीम के साथ 4 तस्करो को भी दबोचा है। इस बात की जानकारी पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स साझा करते हुए बताई। जालंधर ग्रामीण पुलिस टीम ने इस मामले में 4 तस्करों को गिरफ्तार किया था, जिनसे मिली जानकारी के बाद ये 63 किलो अफीम को सीज किया गया है. तस्करों के पास से दो ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद किए गए, जिनमें बॉक्स बनाकर अफीम छिपाई गई थी. क्रद्गड्डस्र रूशह्म्द्ग – अकाली दल के साथ गठबंधन का सवाल ही नहीं, पंजाबियों को मोदी की गारंटी पर भरोसा है : परमिंदर बराड़
पुलिस ने इस केस में पंजाब में पहली बार संशोधित कानून की धारा 31-ए की धारा लगाई है, जिसमें फांसी की सजा का भी प्रावधान है. यह धारा हाल ही में एनडीपीएस कानून में संशोधन के बाद शामिल की गई है. यह धारा उस केस में लगाई जाती है, जिसमें तस्कर सजा पूरी कर जेल से बाहर लौटता है, तो फिर से तस्करी के धंधे में लिप्त हो जाता है।























