ऐतिहासिक जीत के बाद भी भारतीय टीम को लगा बडा झटका
टेस्ट रैंकिंग में भारत ने गंवाया नंबर वन का ताज, अब यह टीम बनी नंबर वन
भारत के पास अंक ज्यादा, लेकिन रेटिंग काम
चंडीगढ, 5 जनवरी (विश्ववार्ता) भारत ने दक्षिण अफ्रीका को केपटाउन में हराकर इतिहास रच दिया। उसने पहली बार इस मैदान पर मेजबान टीम को टेस्ट में हराया है। इसके बावजूद टीम इंडिया को आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष स्थान गंवाना पड़ा है। पाकिस्तान के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में लगातार दो टेस्ट मैच जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया पहले पायदान पर पहुंच गया है। उसने भारत के टेस्ट रैंकिंग में भारत के वर्चस्व को समाप्त कर दिया है।
आईसीसी की ताजा जारी रेटिंग में ऑस्ट्रेलिया के 118 रेटिंग हैं। उसके खाते में 3534 अंक हैं। वहीं, सीरीज ड्रॉ रहने के बाद भारत को एक रेटिंग का नुकसान झेलना पड़ा है। टीम इंडिया 117 रेटिंग और 3746 अंक के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गई। अन्य टीमों की रैंकिंग में अभी कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग
| स्थान |
टीम |
अंक |
रेटिंग |
| 1 |
ऑस्ट्रेलिया |
3534 |
118 |
| 2 |
भारत |
3746 |
117 |
| 3 |
इंग्लैंड |
4941 |
115 |
| 4 |
दक्षिण अफ्रीका |
2536 |
106 |
| 5 |
न्यूजीलैंड |
2471 |
95 |
| 6 |
पाकिस्तान |
2304 |
92 |
| 7 |
श्रीलंका |
2123 |
79 |
| 8 |
वेस्टइंडीज |
2154 |
77 |
| 9 |
बांग्लादेश |
1131 |
51 |
| 10 |
जिम्बाब्वे |
223 |
32 |
| 11 |
अफगानिस्तान |
31 |
10 |
| 12 |
आयरलैंड |
0 |
0 |