
होशियारपुर जिले मे पूर्व सरपंच पर ताबड़तोड़ गोलियां से हत्या करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
चंडीगढ, 5 जनवरी (विश्ववार्ता) होशियारपुर जिले के गांव डडियाना कलां मे गत दिन सरपंच और प्रमुख दलित नेता संदीप कुमार छीना की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को दबोच लिया है। होशियारपुर के वरिष्ठ पुलिस कप्तान सुरिंदर लांबा ने बताया कि घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य 2 आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी से गंभीरता से पूछताछ की जा रही है और पूछताछ के दौरान बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उक्त मामला दर्ज होने के तुरंत बाद सीआईए और स्थानीय पुलिस की विभिन्न टीमों का गठन किया गया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी 2 आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस प्रमुख ने बताया कि अमरीक सिंह पुत्र सतपाल सिंह निवासी डडियाना कलां, हरियाणा पुलिस थाना होशियारपुर ने पुलिस को बताया कि उसका भाई संदीप कुमार सरपंच उर्फ चीना जो अड्डा दुसडक़ा में अपनी टाइल की दुकान चलाता था। सुबह करीब 10 बजे उसके भाई की दुकान पर 3 युवक आए, जिसमें एक मोटरसाइकिल पर सवार अनूप कुमार उर्फ विक्की पुत्र अश्वनी तथा 2 अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। जहां पर अनुप कुमार उर्फ विक्की ने पिस्तौल से संदीप कुमार पर गोली चला दी, जो उसके भाई के सीने के दाहिनी ओर लगी। मौका देखकर उक्त आरोपी ने अपने हाथ में लिए पिस्तौल से कुल 3 राउंड फायरिंग की। जिसके बाद आरोपी उसके भाई के साथ गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो गया। इसके बाद तुरंत घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।





















