
हरियाणा के कई जिलों मे ईडी की बडी रेड
हरियाणा में पूर्व विधायक के पास से मिला इतने करोड़ का कैश और गोल्ड
यमुनानगर के माइनिंग कारोबारीयों में बना डर का माहौल
चंडीगढ, 5 जनवरी (विश्ववार्ता) हरियाणा के कई जिलों में ईडी की रेड की वजह से हडक़ंप मचा हुआ है, एक तरफ जहां हरियाणा के कई जिलों में ईडी की रेड चल रही है तो वहीं पर यमुनानगर के इनलो पार्टी के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के कार्यालय और घर पर अल सुबह से रेड हो चल रही है। हरियाणा के पूर्व इनेलो विधायक दिलबाग सिंह और उनके करीबियों के ठिकाने से एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने बड़ी बरामदगी की है। इसके बाद बताया कि इनके ठिकानों से अब तक 5 करोड़ रुपए कैश मिल चुका है।
फरीदाबाद, करनाल, सोनीपत के साथ यमुनानगर में इनलो पार्टी के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के कई ठिकानों पर ईडी की रेड से ह्डक़ंप मचा हुआ है। बता दें कि आज सुबह से ही पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के घर व कार्यालय और अन्य कई ठिकानो पर रेड की वजह से यमुनानगर के माइनिंग कारोबारीयों में डर का माहौला बना हुआ है। यमुनानगर और आसपास के जिलों में अवैध खनन का मामला कोर्ट के आदेश पर कई मामलों में पुलिस द्वारा केस दर्ज किए गए थे, जिसको लेकर ईडी अब पूर्व विधायक दिलबाग के ठिकानों पर रेड कर रही है।
बता दे की हरियाणा के कई जिलों में माइनिंग कारोबारीयों के घर व कार्यालय में रेड चल रही है। दिलबाग के कार्यालय में ना तो किसी को अंदर से बाहर आने दिया जा रहा है और ना ही बाहर से अंदर जाने दिया जा रहे हैं, तो वहीं पर मीडिया से भी उचित दूरी बनाई हुई है। क्योंकि रेड के दौरान माइनिंग से जुडे कागजात कंगाल जा रहे हैं। वहीं पर जब मीडिया कर्मियों ने ईडी के कुछ अधिकारियों से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने बात करने से साफ मना कर दिया। अब देखना होगा की जांच में क्या सामने निकल कर आता है।























