उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड
दिल्ली में कड़ाके की ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड
पिछले 24 घंटो मे पंजाब समेत उत्तर भारत के लोगो को बर्फीली हवाओं ने दिनभर ठिठुराया
चंडीगढ, 5 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब समेत समूचा उत्तर भारत इस समय भीषण ठंड के प्रकोप मे है। उत्तर-पश्चिम दिशाओं से चल रही बर्फीली हवाओं के चलते उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड शुरू हो गई है। बुधवार को कोल्ड डे की गंभीर स्थिति ने लोगों को दिनभर ठिठुराया और अधिकतम तापमान 12-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जो मौसम के हिसाब से सामान्य से कई डिग्री कम है।
आलम यह है कि दिल्ली की सर्दी ने दो साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 25 जनवरी 2013 के बाद बृहस्पतिवार बुधवार को राजधानी सर्वाधिक ठिठुरीमौसम विभाग ने कहा कि दिन में लगातार बादल छाए रहने और सूरज के नहीं दिखाई देने के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है।
दिन का तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे चला गया। ऑरेंज अलर्ट की ठंड के बीच लोग दिन भर कांपते रहे। शुक्रवार भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बृहस्पतिवार की शुरुआत कहीं हल्के तो कहीं मध्यम श्रेणी के कोहरे से हुई।






















